उत्तर प्रदेश के महोबा जिले मे आज सेंट पीटर एकेडमी (St. Peter’s Academy) में आज नए छात्रों के स्वागत के लिए ‘फ्रेशर्स डे’ (Freshers’ Day) का भव्य, रंगारंग और उत्साह से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जिसका स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चों ने लुफ़्त उठाया।  ​कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने मंच पर एक से बढ़कर एक मनमोहक और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक नृत्यों और शानदार अभिनय ने वहां मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिस्टर किरण ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन का महत्व समझाया और हमेशा मिलजुलकर, एक साथ रहने का संदेश दिया। वहीं, विद्यालय के प्रिंसिपल रेव. फादर कपिल ने छात्र-छात्राओं को ‘एकता और भाईचारे’ की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि टीम वर्क और एकता के बल पर ही हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ​इस दौरान वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने नए आने वाले विद्यार्थियों (Freshers) का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच आपसी तालमेल और बॉन्डिंग मजबूत हुई। इस पूरे भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक आशीष दास, आशीष तिवारी, जोयल, अंजली शुक्ला जतिन और सौम्य सोनी सहित अन्य शिक्षकगण विशेष रूप से मौजूद रहे और लगातार बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे। अंत में, विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस खूबसूरत दिन का समापन किया।

Related posts

Leave a Comment