रिश्ते हुए शर्मसार, माँ ने बेटे के जिंदा रहते बनवाया बेटे का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

  उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  जहाँ एक माँ ने अपने ही सात वर्षीय जीवित बेटे का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। यह घटना महोबा शहर के नगर पालिका परिषद अंतर्गत महतवानापुरा मोहल्ले की है। महिला पर आरोप है कि उसने सवा बीघा बेशकीमती जमीन हड़पने के लिए यह साजिश रची। बच्चे के पिता, दिवंगत हरीश कुमार चौरसिया ने अपनी मृत्यु के समय आईटीआई कॉलेज के पीछे स्थित यह जमीन अपने इकलौते बेटे पुष्पराज चौरसिया के नाम कर दी थी। पति…